फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accused her husband and other in-laws of attempting to murder her In Bulandshahr

UP: प्रेमिका से निकाह की चाहत... पत्नी को बिन तलाक दिए घर से निकाला; हत्या की भी कोशिश

Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
सार

बुलंदशहर में एक महिला ने अपने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है और प्रेमिका से निकाह करना चाहता है। 

विज्ञापन
Woman accused her husband and other in-laws of attempting to murder her In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महिला को उसके पति ने प्रेमिका से निकाह करने के लिए बिना तलाक दिए घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों ने पीड़िता पर जानलेवा हमला किया और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। वहीं अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी शहनाज ने बीते दिनों एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि उनका निकाह साल 2018 में फैसलाबाद निवासी नासिर के साथ हुआ था। शादी के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि उनके पति के जेठ कय्यूम अहमद की साली निवासी दिल्ली के साथ निकाह से पहले ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पीड़िता ने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन, आरोपी पति, जेठ और जेठानी पीड़िता के विरोध करने पर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि गत 25 अप्रैल को पति की प्रेमिका उनके घर आई थी। जिसके बाद पति नासिर ने पीड़िता से कहा कि वह घर से निकल जाए, अब वह प्रेमिका के साथ निकाह कर यहीं रखेगा। 
 

इसपर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी पति, जेठ कय्यूम और अल्ताफ, जेठानी सुमायला और प्रेमिका ने पीड़िता की पिटाई कर दी। साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। 

 

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। साथ ही अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed