फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman abandoned along with child; FIR registered against three people.

Ghaziabad News: महिला को बच्चे सहित छोड़ा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman abandoned along with child; FIR registered against three people.
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने सह संबंध पार्टनर और उसके दो रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पांच साल तक साथ रखने और चार साल के बच्चे को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि वह सिमल शर्मा के साथ पिछले पांच साल से पति-पत्नी की तरह सह संबंध में रह रही थीं। सिमल पहले से शादीशुदा है। इस रिश्ते से उनका चार साल का बेटा भी है। बेटे को साथ रखने का सिमल ने भरोसा दिया था, लेकिन अब उसने मां-बेटे को साथ रखने से इन्कार कर दिया। इससे अब वह आर्थिक सुरक्षा की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि सिमल के भाई वीरू शर्मा और पुष्पम ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे डराया-धमकाया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस को पीड़िता ने फोटो, वीडियो, चैट और बच्चे के जन्म से संबंधित दस्तावेज जैसे साक्ष्य भी सौंपे हैं। उनके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed