फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdrawal of Rs 19 thousand from account by changing debit card

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 19 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 19 thousand from account by changing debit card
मोदीनगर। शातिर ने रकम निकासी के लिए एटीएम बूथ गए मदनपुरा कॉलोनी निवासी तेजपाल सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। तेजपाल ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। तेजपाल सिंह ने बताया कि वह रकम निकासी के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एटीएम बूथ गए थे। कई बार प्रयास के बाद भी रकम निकासी नहीं हुई। आरोप है कि इसी दौरान एटीएम बूथ के पास खड़े युवक ने उनकी मदद का प्रयास किया। तेजपाल सिंह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर खाते से 19 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला मिला। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed