{"_id":"6754b0c26529e1957801c9e6","slug":"withdraw-three-lakh-rupees-by-changing-debit-card-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-114069-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले तीन लाख रुपये
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार सक्सेना को जालसाज ने बातों में फंसाया। इसके बाद उनका डेबिट कार्ड बदलकर चलता बना। जब तक पूर्व कर्मी को डेबिट कार्ड बदलने का पता चला तब तक ठग उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल चुका था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विक्रम एंक्लेव स्थित अंजारा गैलेक्सी निवासी सुधीर कुमार सक्सेना रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को वह भोपुरा स्थित एटीएम पर पहुंचे थे। एटीएम के अंदर एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। वह भी घर पहुंच गए। तीन दिसंबर तक जालसाज ने उनके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल में रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। तुरंत उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएम के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की फुटेज मिली है।जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।