फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdraw one lakh from woman's account in seven minutes

Ghaziabad News: सात मिनट में महिला के खाते से निकाले एक लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Withdraw one lakh from woman's account in seven minutes
मोदीनगर। साइबर ठगों ने एक महिला के खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर एक लाख रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने सात मिनट के भीतर यह रकम निकाली। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है। गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी ममता चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को उनके पति का परिचित बताते हुए कहा कि उसे उनके पति के खाते में कुछ रकम जमा करनी थी, जो गलती से आपके खाते में जमा हो गई है। कॉलर ने मजबूरी जताते हुए वह रकम लौटाने अनुरोध कर महिला को झांसे में लेकर उनके खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद महिला के गूगल-पे खाते से नौ बार में रुपये निकाल लिए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed