फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdraw 20 thousand from credit card by sending message of Indian Post

Ghaziabad News: भारतीय डाक का मैसेज भेज क्रेडिट कार्ड से निकाले 20 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 20 thousand from credit card by sending message of Indian Post
इंदिरापुरम। साइबर ठगों ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एटीएस एडवांटेज निवासी मोहित अहलावत को भारतीय डाक विभाग की ओर से पार्सल भुगतान का मैसेज भेजकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की। इसके बाद सात सितंबर को 20 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए। जब उन्हें खाते से रुपये कटने का मैसेज मिला तब उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। ढाई महीने बीतने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जालसाजों ने पूरी राशि चार अलग-अलग लोगों के नाम पर ईएमआई बतौर ट्रांसफर की है।
विज्ञापन


मोहित अहलावत ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर से कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर भारतीय डाक से मैसेज आया था, जिसमें उनसे पार्सल डिलीवरी भुगतान की मांग की गई थी। लिंक पर क्लिक कर उन्होंने क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी भरी। इसके बाद सात सितंबर को उनके खाते से अमृतसर निवासी चार लोगों के नाम पर 20 हजार रुपये उनके खाते से जालसाजों ने ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

25 सितंबर को उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही शिकायत आगे बढ़ी। फिर उन्होंने 10 दिसंबर को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। इसके भी छह दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम को जांच के लिए लगाया गया है। अमृतसर के जो चार नाम सामने आए हैं और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed