फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wire worth more than two lakh rupees was stolen by tripping the high tension line

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन को ट्रिप कर चुराया दो लाख रुपये से ज्यादा का तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wire worth more than two lakh rupees was stolen by tripping the high tension line
गाजियाबाद। गश्त की कमी के चलते चोर रोजाना किसानों के नलकूपों पर लगे उपकरणों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार को चोरों ने सुजानपुर अखाड़ा में किसान के खेत पर जा रही हाईटेंशन लाइन को ट्रिप कर पांच किलोमीटर लंबा तार चुरा लिया। चोरी किए गए तार की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम सुजानपुर अखाड़ा में किसान किशोरी पुत्र रामकिशन ने अपने नाम से नलकूप कनेक्शन ले रखा है। रविवार सुबह जब वे अपने खेत पर पहुंचे तो पता चला कि उनके नलकूप कनेक्शन से ग्रामवासी हरिओम के नलकूप के बीच जा रहे तीनों तारों को चुरा लिया। इसकी जानकारी उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों को दी। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने लाइन को ट्रिप करके लगभग चार किलोमीटर लंबा तार चुरा लिया है। इसकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन

नंगला फिरोजपुर मोहन में तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभे पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 12 घंटे बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट आने से घंटों तक गायब रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम के तमाम दावों के बाद भी बिजली कटौती नहीं रुक पा रही है। रोजाना लोकल फॉल्ट और अन्य कारणों से दो से तीन घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। रविवार रात से शनिवार तक राकेश मार्ग, कविनगर, प्रतापविहार, लालकुआं, कैलाभट्ठा, संजयनगर, राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर, नंदग्राम, राजेंद्रनगर समेत कई इलाकों में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दो से तीन घंटे बाद फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू की गई। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि फॉल्ट आने से कुछ जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed