{"_id":"58d94c8d4f1c1b4d7763e3f9","slug":"will-wait-for-vip-lodge-dormitory","type":"story","status":"publish","title_hn":" वीआईपी लॉज-डोरमेट्री के लिए करना होगा इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी लॉज-डोरमेट्री के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ltrain
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाले वीआईपी लॉज, एसी वेटिंग हॉल और डोरमेट्री के लिए अभी यात्रियों को लंबा इंतजार करना पडे़गा। रेलवे की ओर से बजट नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण शुरू होने में देरी हो रही है।
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। ए श्रेणी के स्टेशन के हिसाब से स्टेशन की सुविधाओं में इजाफा भी किया जा रहा है। इसके के तहत रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लॉज, एसी वेटिंग हॉल और डोरमेट्री हॉल बनाए जाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। इसके लिए स्टेशन पर जगह भी चिंहित कर ली गई है।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्टेशन अधीक्षक के आफिस के पास वीआईपी लॉज बनाया जाएगा। वहीं, डोरमेट्री हॉल और एसी वेटिंग हॉल पावर केबिन के पास बनाया जाना तय हुआ है।
विज्ञापन
एडीआरएम आफिस से इसके लिए स्वीकृति भी मिल गई है, लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल में उम्मीद है बजट मिल जाए। इसके बाद निर्माण शुरू कराकर यात्रियों को इसका लाभ दिया जा सकेगा।
..