फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will no longer be afraid of the accident on the platform

अब नहीं रहेगा प्लेटफार्म पर दुर्घटना का डर

Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Will no longer be afraid of the accident on the platform
प्लेटफार्म पर की जा रही कोपिंग - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन आने पर अकसर भगदड़ मचती है। इस दौरान दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए रेलवे प्रशासन प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर कोपिंग की जा रही है।
विज्ञापन


कोपिंग में प्लेटफार्म पर सीमेंट की पटिया लगाई जा रही है। इसका फायदा होगा कि यात्री भगदड़ में फिसल नहीं पाएंगे। साथ ही ट्रेन का पायदान और प्लेटफार्म के बीच का गैप कम होगा।
विज्ञापन

पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर ट्रेन की चपेट में आने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन प्लेटफार्म पर कोपिंग करा रहा है। रेलवे केएईएन वीके शर्मा के मुताबिक कोपिंग में सीमेंट की मोटी पट्टी प्लेटफार्म के ऊपर लगाई जा रही है। वर्तमान में प्लेटफार्म पर जो पत्थर लगा है वह पतला और काफी फिसलन वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट की पट्टी के ऊपर फिसलने की संभावनाएं न के बराबर हो जाती है। प्लेटफार्म पर जब ट्रेन आती है तो कई यात्री चलती ट्रेन में ही चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं। मोटी पट्टी में उन्हें पैर रखने पर ग्रिप मिलेगी।


इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा ट्रेन के पायदान की ऊंचाई कम हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने अभी प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 में ही कोपिंग करने का टेंडर निकाला है। बाकी प्लेटफार्म पर भी जल्द कोपिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed