{"_id":"67b23cfa8e0e6b325f0c502b","slug":"will-launch-a-movement-to-stop-hindus-from-having-arms-mahamandaleshwar-yeti-narasimhanand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-575139-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं को शस्त्र रखने के लिए आंदोलन चलाएंगे: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं को शस्त्र रखने के लिए आंदोलन चलाएंगे: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद
विज्ञापन
डासना स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद यति नरसिंहानंद गिरी व अन्य। स्रोत: आयो
गाजियाबाद। हिंदुओं को शस्त्र रखने के लिए जागरूकता आंदोलन चलाया जाएगा। यह बातें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने डासना देवी मंदिर में बुलाई एक आपात बैठक में कही। उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत अपने रक्त से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर करेंगे। उस पर एक लाख हिंदू रक्त से हस्ताक्षर करेंगे। यह रक्त लिखित पत्र डॉ. उदिता त्यागी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की ओर मुख्यमंत्री को उनके जनता दरबार में देंगी।
रविवार को एक आपात बैठक बुलाकर महामंडलेश्वर ने कहा कि सोमवार को विश्व के सभी गैर मुस्लिम राष्ट्राध्यक्षों को पत्र लिख कर उन्हें इस्लामिक जिहाद के खतरे के बारे में सचेत करेंगे। उनसे इस्लामिक जिहाद का स्थायी उपचार खोजने का निवेदन करेंगे। यह बैठक उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ से निराशा के साथ लौटने पर बुलाई थी। महामंडलेश्वर ने बताया कि निराशा का कारण सनातन धर्म के धर्मगुरुओं की सनातन धर्म की रक्षा के प्रति उदासीनता है। अपने आप को विश्वगुरु के योग्य मानने वाली संस्कृति के सर्वोच्च धर्मगुरु इस पर चिंतन तक करने को तैयार नहीं हैं। महामंडलेश्वर ने कहा कि उन्होंने धर्मगुरुओं की ओर से निराश होकर जनता के बीच जाने का निश्चय कर लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में संपूर्ण हिंदू समाज के लिए शस्त्र लाइसेंस के लिए आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिससे कि भारत में बांग्लादेश जैसे हिन्दू नरसंहार की स्थिति में हिंदू आत्मरक्षा का प्रयास कर सकें। बैठक में विनोद सर्वोदय, ममता सहगल, अनिल यादव, अनिल चौधरी, सुनील त्यागी, महेश आहूजा सहित अन्य उपस्थित थे।
-