फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will have to wait for Ganga water, water will reach homes after Chhath

Ghaziabad News: गंगाजल के लिए करना होगा इंतजार, घरों तक छठ के बाद पहुंचेगा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for Ganga water, water will reach homes after Chhath
साहिबाबाद। गंगाजल के लिए टीएचए के लोगों को करीब एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। छठ के बाद ही लोगों को गंगाजल मिल सकेगा। हालांकि 1 नवंबर की रात हरिद्वार से नहर के लिए पानी छोड़ दिया गया है। नहर तक पानी आने में ही दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

गंगाजल प्लांट मैनेजर ब्रह्मानंद ने बताया कि 1 नवंबर की रात में पानी छोड़े जाने की बात कही गई है। रात में यदि पानी छोड़ दिया जाता है तो नहर तक पानी आने में 48 घंटे लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहला पानी जो आता है उसमें गाद बहुत अधिक रहती है जो प्रयोग के लायक नहीं रहता ऐसे में यह प्लांट के लिए लिया भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट मैनेजर ने कहा कि अभी यह भी नहीं बताया गया है कितना पानी छोड़ा जाएगा, केवल बताया गया है कि 1 नवंबर की रात पानी नहर में छोड़ दिया जाएगा। नहर तक पानी आने में दो दिन लग जाएंगे। पानी आने के बाद इसे हिंडन नदी की ओर मोड़ा जाएगा । हिंडन में छठ पूजा व्रतियों के लिए पर्याप्त पानी होने के बाद ही गंगाजल प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। प्लांट तक पानी आने के बाद ही लोगों को पानी दिया जाएगा। ऐसे में गंगाजल के लिए लोगों को अभी एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में लोगों के लिए पानी की व्यवस्था-

वसुंधरा जोन में नगर निगम अपने 108 ट्यूबवेल के माध्यम से लोगों तक एक समय पानी पहुंचा रहा है। इसमें 70 बड़े ट्यूबवेल हैं एवं 38 छोटे ट्यूबवेल हैं। वहीं, इंदिरापुरम में जीडीए अपने 26 नलकूप के जरिए लोगों को पानी दे रहा है। नगर निगम और जीडीए के प्रयासों के बावजूद टीएचए में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में करीब छह लाख लोगों को गंगाजल का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed