फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will end Lalkuan traffic jam, will increase flights at Hindon

Ghaziabad News: लालकुआं का ट्रैफिक जाम खत्म कराएंगे, हिंडन पर उड़ान बढ़वाएंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Will end Lalkuan traffic jam, will increase flights at Hindon
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अतुल गर्ग ने सभी प्रमुख मुद्दों पर खुलकर बात की। उनका कहना है कि अगर वे चुनाव जीते तो प्राथमिकता पर तीन काम कराएंगे। पहला हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़वाएंगे। दूसरा, हिंडन से लेकर दौलतपुरा तक एलिवेटेड रोड बनवाएंगे ताकि लालकुआं पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाए। तीसरा, हिंडन नदी को स्वच्छ बनाएंगे। इसका विकास कराएंगे।
विज्ञापन



00 आप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं।
पार्टी ने सांसद बनने और पीएम मोदी के साथ रहने का मौका दिया है। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है।



00 आपकी जीत का समीकरण क्या है।
पूरा चुनाव मोदीमय है। किसी समीकरण की जरूरत नहीं है। इस बार की जीत सबसे बड़ी और एतिहासिक होगी।



00 आपका मुकाबला किससे और कैसे है।
किसी से कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा से टिकट मिलना ही जीत की गारंटी है। इसलिए, कोई उम्मीदवार मुकाबले में नहीं है।



00 लोग आपको वोट क्यों दे ।
मोदी का विकास संदेश लेकर लोगों के बीच जा रहा हूं। जिले के विकास का रोडमैप बनाया है। इस पर काम करना है।



00 आपके मुद्दे क्या हैं
योगी और मोदी सरकार सभी क्षेत्र में काम कर रही है। कोई मुद्दा अछूता नहीं रह गया है। मेरा प्रयास होगा कि एनसीआर एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा काम कराए जाएं।
विज्ञापन




00 अगर आप चुनाव जीतते हैं तो प्राथमिकता क्या होगी।
पहली प्राथमिकता होगी शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराना। दूसरा हिंडन नदी को स्वच्छ कराना है। आसपास विकास कराना है।



00 अगर सांसद बने तो कौन से काम आप पहले छह महीने में कर देंगे।
सबसे पहले हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ान की संख्या बढ़ाएंगे। साथ ही ट्रैफिक जाम खत्म करने पर प्राथमिकता के साथ काम करेंगे।



00 टीएचए के लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें अस्पताल व काॅलेज और खोड़ा के लोगों को गंगाजल कब तक मिलेगा।
इस पर बहुत काम हुआ है। साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा काबीना मंत्री बन गए हैं। वहां के लोगों की सभी मांगें जल्द पूरी होंगी।



दावा, क्षत्रिय समाज में नाराजगी नहीं
अतुल गर्ग से पूछा गया कि क्षत्रिय समाज के लोग वीके सिंह का टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। उन्हें आप कैसे मनाएंगे। इस पर उनका कहना था कि क्षत्रिय समाज देशभक्त समाज है। यह समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है और रहेगा। 2009 के चुनाव में कांग्रेस से वैश्य समाज का उम्मीदवार होने के बावजूद वैश्य समाज ने राजनाथ सिंह को वोट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस के आरोप में तथ्य नहीं है
उनसे पूछा गया कि कांग्रेस उम्मीदवार यह आरोप लगा रही हैं कि स्वास्थ्य राज्य मंत्री होते हुए भी आपने कोरोना काल के समय फोन बंद कर लिया था। लोगों को आक्सीजन नहीं मिल पाई थी। इस पर अतुल गर्ग का कहना था कि इस आरोप में कोई तथ्य नहीं है। यह कांग्रेस उम्मीदवार में अनुभव की कमी दर्शाता है जो बिना तथ्यों के आरोप लगा रही हैं। कोरोना काल के बाद विधान सभा चुनाव में वह रिकाॅर्ड वोट से जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed