फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will continue until the blood will change the children's breath

जब तक खून बदलता रहेगा, बच्चों की सांसें चलती रहेंगी

Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Will continue until the blood will change the children's breath
कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मां। - फोटो : अमर उजाला

कैंसर पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लगी आसमां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को डॉक्टर ने उन्हें बताया कि जब तब बच्चों का खून बदलता रहेगा, तब तक ही वे जीवित रह सकेंगे।

विज्ञापन


यह बेहद गंभीर बीमारी है। इसका कोई इलाज भी नहीं है। बता दें कि एक बार में खून बदलवाने में एक से डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है। नया नूरगंज कालोनी निवासी आसमां ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर फिर एम्स में गई थीं।
विज्ञापन


वहां से बच्चों का ब्लड टेस्ट कराने के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल भेज दिया गया। यहां बच्चों के अलावा आसमां के भी खून के नमूने लिए गए। डॉक्टर ने आसमां को बताया कि बच्चों की बीमारी का खून बदलने के सिवाय और कोई इलाज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमां का कहना है कि गरीबी से जूझ रहे परिवार पर यह किसी आफत से कम नहीं है। सरकार की ओर से मंजूर किए गए छह लाख रुपये भी अभी उन्हें नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे बच्चों का इलाज कराएं।

प्रशासन की बेरुखी ने बढ़ाई मुसीबत
जानलेवा बीमारी से कैस (4) और कैफ (2) की जिंदगी बचाने की जंग में प्रशासन की बेरुखी भारी पड़ रही है। आसमां कहती हैं कि बच्चों को दिल्ली लाने ले जाने में होने वाला खर्च तो वह किसी तरह वहन कर रही हैं लेकिन खून बदलवाने के लिए तीन लाख रुपयों का इंतजाम करना उनके बूते की बात नहीं है।


कर्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएम की ओर से मंजूर किए गए रुपये भी उन्हें नहीं मिले हैं। दिल्ली की एनजीओ ही अभी तब बच्चों के इलाज में मदद कर रही है।  एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि बच्चों की बीमारी संबंधी कोई भी मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बुधवार को लेखपाल को पीड़िता के घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed