{"_id":"6849d4b493e273909209bf24","slug":"wifes-objectionable-video-and-photo-went-viral-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-654910-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो की वायरल
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी की अश्लील वीडियो, फोटो को वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2022 में मुरादनगर के एक गांव निवासी बादल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने उनको दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस मामले में उन्होंने 2025 के शुरू में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी आरोपियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया और पति ने अपनी एक महिला मित्र के साथ मिलकर उनके अश्लील फोटो और वीडियो एडिट करके बनाए और उनको वायरल कर दिया। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता से तमाम साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।