{"_id":"66df7bb4a325a8396e0a0234","slug":"wife-suffering-from-cancer-beaten-case-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-461869-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कैंसर से जूझ रही पत्नी को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कैंसर से जूझ रही पत्नी को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधूबन-बापूधाम के संजयनगर में कैंसर से जूझ रही महिला को पति ने बुरी तरह पीटा। मामले में पीड़िता ने पति ललित शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि वह लंबे समय से कैंसर समेत अन्य बीमारियों से जूझ रही हैं। पति 1996 में उनको छोड़कर चला गया और कोई भी पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी नहीं की। अब पति उनके मकान को बेचकर उनको बाहर करना चाहता है। पति अब घर आया और उनको बुरी तरह पीटा। आराेपी ने उन्हें बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने उनका मेडिकल नहीं कराया। अब उन्होंने ईमेल के जरिये पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।