फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife made reels husband suspicious married woman commits suicide

'जीजा डंडे से पीटता था': पत्नी बनाती थी इंस्टाग्राम पर रील, पति करता था शक; टूट गई बीवी और लगा ली फांसी

Sun, 13 Sep 2026 10:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

भाई का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था और शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये नहीं देने पर डंडे से पीटता था। उन्होंने बताया कि बहन ने पिटाई से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उन्हें दिखाए थे।

विज्ञापन
Wife made reels husband suspicious married woman commits suicide
पति से तंग आकर पत्नी ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप के बीच एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और पीटने के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति पान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बहन ने भाई को दी थी जानकारी
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी दिसंबर 2012 में आरोपी से हुई थी। दोनों वर्तमान में सिहानी गेट के पटेलनगर में रह रहे थे। उनके मुताबिक बहन इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, पति जिसका विरोध करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। बहन ने कई बार फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डंडे से बहन को पीटता था जीजा'
भाई का आरोप है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था और शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये नहीं देने पर डंडे से पीटता था। उन्होंने बताया कि बहन ने पिटाई से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उन्हें दिखाए थे। आरोप है कि नौ सितंबर को भी उसे पीटा गया था। इसके बाद बहन ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच
एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि विवाहिता के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पति अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पति से पूछताछ के बाद भी कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed