फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife dies, husband injured in collision with high speed truck

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured in collision with high speed truck
साहिबाबाद।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी सोसायटी निवासी ट्विंकल वर्मा 21 अगस्त की रात सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसे के समय वह पति तरुण जिंदल के साथ बाइक पर दिल्ली से लौट रही थीं। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक गिरी और ट्विंकल की मौत हो गई। मामले में महिला के भाई वासु वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर निवासी वासु वर्मा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उनकी बहन ट्विंकल पति तरुण जिंदल के साथ बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन जा रहीं थीं। शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। उनको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने ट्विंकल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके बहनोई तरुण जिंदल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक बदायूं के संजयपुर निवासी रक्षपाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed