फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife did not open the door, husband set himself on fire and committed suicide

Ghaziabad News: पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा पति ने आग लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife did not open the door, husband set himself on fire and committed suicide
गाजियाबाद। दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र में पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पति ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग लगने पर उसने पड़ोसियों का दरवाजा पीटकर मदद की गुहार लगाई। जब तक लोगों ने दरवाजा खोला, तब तक युवक काफी जल चुका था।
विज्ञापन

लोगों ने कपड़ा और मिट्टी डालकर आग बुझाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि टिंकू कुमार मूल रूप से गांव बहादुरपुर थाना सरधना जनपद मेरठ का निवासी है। वह मजदूरी करता है और पत्नी और बच्चों के साथ कई वर्षों से नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित शिव डेयरी के पास नूरनगर में रहता था। करीब डेढ़ माह से टिंकू का पत्नी से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि अधिकांश टिंकू घर से बाहर ही रहता था और कभी कभी घर आता था। दीपावली की रात करीब दो बजे शराब के नशे में टिंकू पत्नी को मनाने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। टिंकू पत्नी को डराने के लिए अपने साथ एक बोतल में डीजल भी लाया था। आसपास के लोगों ने बताया कि टिंकू ने चिल्लाकर पत्नी को दरवाजा न खोलने पर खुद में आग लगाने की धमकी भी दी। उसके बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और अनसुना कर दिया। शराब के नशे में टिंकू ने डीजल अपने ऊपर छिड़क लिया और माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली।
आग बुझाने के बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस गंभीर अवस्था में टिंकू को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान टिंकू की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे टिंकू के परिजनों ने पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया। एसीपी ने बताया कि सीसीटी फुटेज में टिंकू डीजल डालते और आग लगाते नजर आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed