फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife and her brother accused of instigating youth to commit suicide

यातनाओं से तंग आकर पति ने दी जान: पत्नी और उसके भाई ने दिया इतना दर्द... कर ली सुसाइड; 13 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 18 Jan 2026 06:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jan 2026 06:05 PM IST
सार

मृतक के बड़े भाई ने युवक की पत्नी और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि यातनाओं के कारण हेमंत डिप्रेशन में था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Wife and her brother accused of instigating youth to commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी के आकाश नगर में एक सप्ताह पूर्व युवक द्वारा आत्महत्या करने पर मृतक के बड़े भाई ने उसकी पत्नी तथा पत्नी के भाई पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर निवासी कुलविंदर पुत्र खूब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई हेमंत कुमार उर्फ बंटी का विवाह हरेन्द्र सिंह निवासी मीरपुर रोहटा, मेरठ की बेटी निधि से 13 वर्ष पूर्व हुआ था, निधि के माता-पिता भी अब आकाश नगर भाटी प्रॉपर्टी के पास रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत का पत्नी निधि से घर को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, निधि अपने मायके में रह रही थी और उसे अपने सात वर्षीय बेटे कार्तिक को भी नहीं मिलने दे रही थी, जिससे हेमंत डिप्रेशन में था। आरोप है कि निधि व निधि का भाई गौरव, हेमंत पर निधि के नाम घर कराने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

दोनों बहन व भाई मिलकर उसके भाई हेमंत को टॉर्चर कर रहे थे। आरोप है कि 11 जनवरी के तड़के हेमंत (35) ने साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव का मेडिकल परिक्षण कराया था।

मृतक के बड़े भाई कुलविंदर ने मृतक की पत्नी निधि व निधि के भाई गौरव पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासीगण आकाश नगर सिकरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि मृतक हेमंत कुमार उर्फ बन्टी के बड़े भाई कुलविंदर सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हेमंत कुमार की पत्नी निधि व उसके भाई गौरव पुत्र हरेन्द्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed