फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife accuses retired Lieutenant Colonel of harassment

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पर पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses retired Lieutenant Colonel of harassment
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के रजापुर खारा कुआं निवासी अनीता कौशिक ने पति आलोक कौशिक पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आलोक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अनीता कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी को 34 साल हो गए हैं। पति उनके साथ अकसर मारपीट करते हैं, लेकिन वह परिवार की खातिर सब कुछ सहती रहीं। उन्हें भरोसा था कि एक दिन सब सही हो जाएगा लेकिन पति का व्यवहार नहीं बदला। सेवानिवृत्ति के बाद व्यवहार और बिगड़ गया। वह उन्हें खर्चे के लिए रुपये भी नहीं देते। पति ने कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया है तो उन्होंने भी हर्जे-खर्चे का वाद दायर किया है। अब वह उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत के आधार पर उनके पति के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed