{"_id":"6b034bce479d5650a80a9a33","slug":"widow-pension-not-received-even-after-linking-bank-account-with-aadhaar-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1027416-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आधार से बैंक खाता लिंक कराने के बाद भी नहीं मिली विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आधार से बैंक खाता लिंक कराने के बाद भी नहीं मिली विधवा पेंशन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विधवा पेंशन के भुगतान में देरी की समस्या दूर नहीं हो रही है। आधार से मोबाइल फोन नंबर और बैंक खाता लिंक कराने के बावजूद कई महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है। मोबाइल फोन पर भुगतान का मैसेज भी नहीं आने से उन्हें यह पता लगाने के लिए बार-बार बैंक और विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुजुर्ग महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
गोविंदपुरम निवासी वरिष्ठ नागरिक चंद्रावती की पेंशन अप्रैल से नहीं आई है। करीब आठ महीने से भुगतान लंबित है। उनका कहना है कि कई महीने चक्कर लगाने के बाद विभाग से बताया गया कि उनका खाता आधार से लिंक नहीं है। उन्होंने आधार लिंक करा दिया, लेकिन इसके बाद भी पेंशन नहीं आई। उनका कहना है कि पहले मोबाइल फोन पर पेंशन आने का मैसेज मिल जाता था, लेकिन अब खाता मोबाइल नंबर से लिंक होने के बावजूद कोई अपडेट नहीं आता। पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी हो रही है और कई काम रुके हुए हैं।
वरिष्ठ नागरिक जगजीत कौर का कहना है कि कई महीने चक्कर लगाने के बाद अप्रैल से जून तक तीन महीने की पेंशन आई। जुलाई से नवंबर तक पांच महीने का भुगतान फिर लंबित है। उनका पुराना मोबाइल फोन नंबर ही खाते से लिंक है, लेकिन पिछले एक से डेढ़ साल से भुगतान संबंधी कोई मैसेज नहीं आ रहा है। इस कारण विभाग और बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक बार 900 रुपये और दूसरी बार 2100 रुपये खाते में आए, लेकिन इसकी जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें काफी चक्कर लगाने पड़े। घुटनों में दर्द और हृदय संबंधी परेशानी के बावजूद बैंक और विभाग जाना पड़ता है। उनका आरोप है कि सरकारी विभाग के कर्मचारी भी ठीक से बात नहीं करते और कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते।
इस संबंध में प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर का कहना है कि जिन महिलाओं की पेंशन नहीं आई है, उनकी समस्या देखी जाएगी। सभी की सितंबर तक की पेंशन आ चुकी है। पेंशन हर तीन महीने में आती है। अब अक्तूबर से दिसंबर तक की पेंशन एक साथ आएगी। उन्होंने बताया कि नियमों में बदलाव के कारण केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भुगतान अलग-अलग सीधे खातों में किया जा रहा है। सभी लाभार्थियों को पासबुक में एंट्री कराकर भुगतान की स्थिति जांचनी चाहिए।