फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी-बारिश से मची तबाही की तस्वीरें: गाजियाबाद में पेड़ गिरे...बिजली गुल, नमो ट्रेन का संचालन ठप; कई जगह हादसे

Wed, 21 May 2025 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 May 2025 10:09 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदल गया। गाजियाबाद में भी धूल भरी तेज हवा चलने के साथ तेज बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे हैं। कई जगह पेड़ गिर गए, सड़कों पर पानी भर गया और साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर भी तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन
Heavy rain and hail fell along with strong dusty winds in Ghaziabad
गाजियाबाद में बारिश के बाद गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

डासना मसूरी क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। डासना स्टैंड से लेकर अल हीरा पब्लिक स्कूल और कब्रिस्तान तक के मार्ग पर कई पेड़ गिरने के कारण भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Heavy rain and hail fell along with strong dusty winds in Ghaziabad
गाजियाबाद में चली धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला

तेज हवाओं के साथ गर्जन के साथ बारिश व ओले गिरने लगे और आसमान में बिजली बार-बार चमकती रही। गरजती बिजली और तेज हवाओं से लोग डरकर अपने घरों में दुबक गए।कई इलाकों में घंटों तक लगातार बारिश होती रही जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Heavy rain and hail fell along with strong dusty winds in Ghaziabad
बरगद का पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि ऐसी आंधी और ओलावृष्टि लंबे समय बाद देखने को मिली है। संजयनगर सेक्टर 23 में जामा मस्जिद के पास पेड़ गिर गया। 46 फुट ऊंचा बरगद का पेड़ है। कई वाहन दबे हैं। कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain and hail fell along with strong dusty winds in Ghaziabad
साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।कई कॉलोनियों और बाजारों में अंधेरा छा गया।सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Heavy rain and hail fell along with strong dusty winds in Ghaziabad
नोएडा में बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में बुधवार को दिनभर सूरज ने आसमान से आग बरसाई और लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन रात को अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को राहत मिली। ऐसे में लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। गाजियाबाद के साथ नोएडा में भी ओले गिरे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed