फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When youth suffered losses in gambling he started stealing in trains

हामिद के निशाने पर थीं एक्सप्रेस ट्रेन: सट्टे में नुकसान हुआ तो ट्रेनों में करने लगा चोरी, छह वारदातें की

Tue, 17 Jun 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 09:29 PM IST
सार

आरोपी चार माह में वह छह चोरियों को अंजाम दे चुका है। ज्यादातर वह एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार यात्रियों के सामान को निशाना बनाता था।

विज्ञापन
When youth suffered losses in gambling he started stealing in trains
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में जीआरपी की टीम ने मंगलवार को ट्रेनों में चोरी करने वाले हामिद निवासी मसूरी को गिरफ्तार किया। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी पहले कपड़े बेचता था। चार महीने पहले सट्टे में भारी नुकसान हुआ तो ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने लगा। आरोपी से पुलिस यात्रियों के करीब ढाई लाख की कीमत के आभूषण, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता गौतम ने बताया कि हाल ही में ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस मुखबिर, सर्विलांस के जरिये मामले की जांच में जुटी थी। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने हामिद को दबोचा और उससे पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले कपड़ा बेचने का काम करता था। उसमें ज्यादा फायदा नहीं हुआ तो सट्टा लगाना शुरू कर दिया। उसमें ज्यादा घाटा होने पर उसने ट्रेनों में चोरी करने की साजिश रची।

विज्ञापन

चार माह में वह छह चोरियों को अंजाम दे चुका है। ज्यादातर वह एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार यात्रियों के सामान को निशाना बनाता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र, हार, नाक की बाली, 3500 रुपये बरामद किए। आरोपी मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है। उसकी गाजियाबाद के पिपलैडा में ससुराल है। मसूरी में भी उसने हाल ही रहना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed