फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When vehicles pass overhead, the building below shakes.

Ghaziabad News: ऊपर से गाड़ियां गुजरती हैं तो नीचे बिल्डिंग दहलती है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
When vehicles pass overhead, the building below shakes.
गाजियाबाद। ऊपर से गाड़ियां चलती हैं तो नीचे बिल्डिंग दहलती है। दफ्तर में आवाज आती है। आरडीसी राजनगर आरओबी के नीचे बने लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में ऐसी चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। अब दफ्तर को यहां से शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा का कहना है कि दफ्तर को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई है। दफ्तर के लिए करीब 1200 वर्गफुट की जगह चाहिए होगी। सितंबर में पत्र भेजा गया था। पिछले महीने दोबारा पत्र भेजकर जमीन मुहैया कराने की मांग की गई है। दो मंजिला भवन निर्माण की कार्य योजना है। उन्होंने बताया कि पुल के नीचे दफ्तर होने से काफी दिक्कतें होती हैं। जब भी बड़े वाहन गुजरते हैं तो छत में धमक होती है। जमीन मिलने पर छह महीने के अंदर दफ्तर का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed