फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the student did not talk, the student attacked her neck with a blade

Ghaziabad News: छात्र के बात न करने पर छात्रा ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
When the student did not talk, the student attacked her neck with a blade
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं की छात्रा ने एक छात्र दोस्त के बात न करने से नाराज होकर बाथरूम के अंदर अपनी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर लिया। पुलिस ने छात्रा को लहूलुहान हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के बुलाने पर छात्रा की मां ने उसे घर ले जाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने छात्रा को उपचार के बाद उसकी मां के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले दिल्ली की एक छात्रा (16) की इंस्टाग्राम पर शालीमार गार्डन में रहने वाले छात्र (16) से दोस्ती हुई थी। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। पिछले महीने छात्रा ने छात्र को मिलने के लिए दिल्ली कनॉट प्लेट में बुलाया था। वहां छात्रा ने किसी बात से नाराज होकर अपनी नस काट ली। दोनों के परिजन भी सूचना मिलने पर कनॉट प्लेस पहुंच गए। दिल्ली पुलिस के सामने परिजनों ने दोनों की सिम लेकर तोड़ दी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब तीन बजे छात्रा परिजनों को बिना बताए शालीमार गार्डन में छात्र से मिलने घर के पास पहुंच गई। वहां उसने अपनी जान देने की धमकी दी तो छात्र के परिजनों ने उसकी मां को फोन कर सूचना दी। काफी देर तक गहमागहमी के बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी। पुलिस ने छात्रा की मां को फोन करके थाने बुलाया। उन्होंने भी छात्रा को घर ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद छात्रा की मां उसे ले जाने के लिए मान गईं। इस बीच छात्रा शौच के बहाने बाथरूम में चली गई। वहां उसने ब्लेड से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया। बाथरूम के बाहर खड़ी महिला पुलिसकर्मी ने थानाध्यक्ष को मामले की सूचना दी। स्टाफ ने गेट खोलकर महिला पुलिस की मदद से छात्रा को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी के मुताबिक, इलाज के बाद छात्रा को समझाकर उसकी मां के साथ घर भेज दिया। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed