फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When he was stopped for driving in the wrong direction, he beat up the policeman

Ghaziabad News: गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाने पर टोका तो पुलिसकर्मी से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
When he was stopped for driving in the wrong direction, he beat up the policeman
गाजियाबाद। रोटरी यू-टर्न से गोल चक्कर पर विपरीत दिशा में कार चला रहे युवक को पुलिस ने रोका तो आरोपी चालक नदीम मलिक निवासी नंदग्राम ने पुलिसकमी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के गांव मुरसाना कोतवाली देहात निवासी धर्मेंद्र कुमार गिरी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती यातायात पुलिस में है। धर्मेंद्र ने बताया कि 12 जनवरी को एक कार रोटरी यू-टर्न से रोटरी गोल चक्कर की तरफ गलत दिशा में आई। उन्होंने गाड़ी रोककर चालक से कारण पूछा तो वह गाली-गलौच करने लगा। गाड़ी के कागज और लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखाए। जब वह चालान काटने लगे तो चालक में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर- शराबा होने पर काफी लोग आ गए और टीएसआई सुभाष भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर सूचना देकर नंदग्राम पुलिस को मौके पर बुला लिया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर मारपीट सरकारी कार्य में बाधा तथा धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed