फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When he tried to stop them from fighting, he stabbed his brother and sister-in-law

Ghaziabad News: झगड़ा करने से रोका तो भाई-भाभी को मारा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
When he tried to stop them from fighting, he stabbed his brother and sister-in-law
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की आंबेडकर नगर कॉलोनी में पड़ोसियों से झगड़ा कर रहे छोटे भाई को रोकना उनके बड़े भाई व भाभी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने भाई-भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने भाभी कविता की शिकायत पर देवर मुकुल प्रभाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कविता ने बताया कि पति मनोज प्रभाकर डिलीवरी बॉय हैं और देवर मुकुल प्रभाकर नशे का आदी है। सोमवार शाम मुकुल नशे की हालत में मोहल्ले के एक युवक से झगड़ा कर रहा था तो पति मनोज उसे खींचकर घर ले आए, जिस पर मुकुल पति से झगड़ा करने लगा और घर में रखे चाकू से पति पर हमला कर दिया। हमले में चाकू गर्दन और हाथ में लगा। इसी बीच वह बीच बचाव में आईं तो मुकुल ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed