{"_id":"69a34d682d3cbc3b1e020a73","slug":"when-asked-for-the-outstanding-amount-he-was-abused-and-beaten-up-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-833153-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बकाया रकम मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बकाया रकम मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बकाया रकम वापस मांगी तो आरोपी व उसके बेटे ने उन पर हमला कर घायल दिया। पीड़ित के बेटे ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित सुरेश कुमार ने शिकायत देकर बताया कि हर्ष कश्यप और उनके पिता से बकाया रकम मांगने पर उन्होंने 27 फरवरी को उनके घर पर हमला किया गया। इस दौरान उनके पिता ब्रह्मपाल सिंह से मारपीट की। आरोप है कि हर्ष ने उनके पिता के पैर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सरे कराने पर अंगुली टूटने का पता चला। आरोप है कि उनके पिता के साथ बांके लाल पूर्व में ही गाली गलौज करते हुए मारपीट कर चुका है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन