फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wheels stolen from two vehicles near Shalimar Garden police station

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन थाने पास से दो गाड़ियों से पहिये चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Wheels stolen from two vehicles near Shalimar Garden police station
कार से चोरी किए पहिए।
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने बृहस्पतिवार दो गाड़ियों से आठ पहिये चोरी कर ले लिए। चोर चार पहिया गाड़ी से आए थे। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन में शिव चौक के पास संजय राजू गोयल रहते हैं। उनका दिल्ली चांदनी चौक में कपड़ों का होलसेल व्यापार है। बृहस्पतिवार रात उन्होंने दिल्ली से लौटकर गाड़ी घर के नीचे खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो उनकी गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। हैरत की बात है कि उनका घर शालीमार गार्डन थाने के पास में ही है।
विज्ञापन

इसी तरह चोरों ने टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक रविकांत पांडेय की गाड़ी से भी चोरों पहिये चोरी कर लिए। दोनों लोगों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसमें लंबे बालों वाला चोर गाड़ी से उतरता नजर आता है और फिर वह गाड़ी के पहिए चोरी करके चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल-112 की कॉल, नहीं लगी
होलसेल कपड़ा व्यापारी का आरोप है कि वे काफी देर तक डायल-112 पर फोन मिलाते रहे, लेकिन संपर्क नहीं होने पर वह और कालोनी के लोग परेशान हो गए। बाद में उन्होंने शालीमार गार्डन थाने जाकर शिकायत दी। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed