फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wheat procurement resumes at Govindpuram Mandi after farmers' protest

Ghaziabad News: किसानों की नाराजगी के बाद गोविंदपुरम मंडी में शुरू हुई गेहूं खरीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement resumes at Govindpuram Mandi after farmers' protest
गाजियाबाद। किसानों की नाराजगी के बाद गोविंदपुरम मंडी में खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीद शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने किसानों के लिए केंद्र पर पीने के पानी और गुड़ की व्यवस्था भी कराई है।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने बताया कि मंडी में क्रय केंद्र पर किसानों को यह कहकर लौटाया जा रहा था कि उनके पास गेहूं भरने के लिए बोरे नहीं हैं। किसानों ने उनको यह बात बताई तो इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर तुरंत वहां बोरों की व्यवस्था कराई और गेहूं की खरीद शुरू कराई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र पर आने वाले किसानों को सरकारी रेट के अलावा प्रति क्विंटल के हिसाब से किराये के लिए 30 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किसानों को ठंडा पानी गुड़ उपलब्ध नहीं हुआ तो होगा धरना : मनोज नागर ने बताया कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से अच्छा व्यवहार होना चाहिए। गर्मी में किसानों को गुड़ और ठंडे पानी की व्यवस्था भी केंद्रों पर कराई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो केंद्र पर ही किसान धरना शुरू करेंगे। इस संबंध में डीएम को भी अवगत कराया गया था। उन्होंने भी इसको लेकर सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed