फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   WhatsApp group formed to help farmers

कृषि विभाग लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिए बनाया वाट्सअप ग्रुप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp group formed to help farmers
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। इस लॉकडाउन के दौरान जब किसान किसी समस्या को लेकर कृषि कार्यालय नहीं आ सकते ऐसे में किसानों की समस्या के समाधान के लिए विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। किसानों के लिए हर ब्लॉक के अधिकारी ने एक व्हाट्एप ग्रुप बनाया है। इस व्हाट्एसप ग्रुप में हर न्याय पंचायत के कुछ अच्छे किसानों को जोड़ा गया है। वह किसान अपने गांव के और अपने संपर्क में आने वाले किसानों को जोड़ेंगे और उनकी कृषि संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या और सूचना आदि इस ग्रुप पर दी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी से जुड़ी कोई असुविधा ना हो, इसके लिए सरकार से लेकर कृषि विभाग तक निरन्तर प्रयासरत है। अभी तक किसानों को कृषि संबंधी काम करने की लॉकडाउन में छूट तो दी ही थी। इसके साथ ही उनको उर्वरक और अन्य संसाधनों को खरीदने की छूट थी। लेकिन अब खेती बाड़ी में आ रही समस्या के समाधान के लिए कृषि अधिकारी एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं। इसका इस्तेमाल किसानों को कृषि तकनीकी की जानकारी मुहैया कराने के लिए किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तर के कृषि अधिकारियों को जोड़ा गया है। न्याय पंचायत स्तर पर तकनीकी सहायक 8-10 किसानों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें कृषि कार्यों से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों को समय से खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने, ग्रुप पर धान, दलहन के फसलों के लिए तकनीकी प्रयोग की भी जानकारी किसानों को दी जा रही है। इस ग्रुप में कृिष विभाग की तरफ से हर तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें कुछ चार-पांच मिनट के विडियो बनाकर या लिखित जानकारी दे कर उनको खरीफ की फसल की बुआई, पानी की बचत, खाद आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर विभाग कुछ किसानों को जोड़ रहा है और वह किसान आगे अन्य किसानों को इन ग्रुप से जोड़कर जानकारी देंगे। .......
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed