फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Weekly market not organized in Sanjay Nagar

Ghaziabad News: संजयनगर में नहीं लगा साप्ताहिक पैठ बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Weekly market not organized in Sanjay Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। संजयनगर में हनुमान मंदिर के पास लगने वाला साप्ताहिक पैंठ बाजार शुक्रवार को सड़क पर नहीं लगने दिया गया। पुलिस ने एनडीआरएफ मैदान में पैंठ बाजार स्थानांतरित कराया। हालांकि अधिकांश दुकानदारों ने इतनी दूर ग्राहक न आने की वजह बताकर पैंठ लगाने से इन्कार कर दिया।

संजयनगर में मस्जिद के पास शुक्रवार को साप्ताहिक पैंठ बाजार लगाने पहुंचे दुकानदारों को मधुबन बापूधाम पुलिस ने रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी स्वतंत्र सिंह ने दुकानदारों को एनडीआरएफ मैदान में बाजार लगाने का प्रस्ताव दिया। व्यापारियों ने एनडीआरएफ मैदान में दुकान लगाने में असमर्थता जताई है। दुकानदारों ने कहा कि कई किमी दूर उनके पास खरीदारी करने ग्राहक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए वह शहर के अलग-अलग स्थानों पर बाजार लगाते हैं। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है जहां भी सड़कों पर साप्ताहिक बाजार लगते हैं, वहां व्यापारियों को समझाया जा रहा है। उन्हें खुले मैदान में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed