{"_id":"6afb5a84976c64b0b3015334","slug":"web-of-overhead-wires-in-markets-increases-risk-of-accidents-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1023525-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजारों में तारों के मकड़जाल से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजारों में तारों के मकड़जाल से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन
सिहानी गेट बाजार में फैला तारों का जाल। संवाद
- फोटो : kishatwar news
गाजियाबाद। बाजारों में लगे खंभों पर तारों के मकड़जाल से निकलने वाली चिंगारी व्यापारियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। एक-एक खंभे पर 20 से ज्यादा कनेक्शनों के लिए निकली केबल और उस पर इंटरनेट और टीवी के लिए डाले गए केबलों का गुच्छा हर समय हादसे को दावत देते हैं। यह नजारा नवयुग मार्केट, तुराबनगर, घंटाघर व कैला मार्केट में देखा जा सकता है।
व्यापारियों का कहना है कि कई बार तेज हवा चलने पर तार एक-दूसरे से टकराते हैं और चिंगारी निकलती है। इससे लगता है कि किसी दिन कोई हादसा हो सकता है। सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि कई बार तार आपस में टकराकर टूट जाते हैं और लाइट गुल हो जाती है। घंटों बाद बिजली आपूर्ति बहाल होती है। व्यापार मंडल की ओर से कई बार ऊर्जा निगम और नगर निगम से तारों को अंडरग्राउंड करने की मांग की जा चुकी है।
तुराबनगर मार्केट में भी कमोबेश यही हाल है। तुराबनगर मार्केट व्यापार मंडल की ओर से रजनीश बंसल ने बताया कि एक तो सकरी रोड है। आंबेडकर रोड से रमतेराम रोड तक करीब 100 दुकानें हैं। रोड सकरी होने के कारण दोनों ओर खंभों पर लटके तार और उनका मकड़जाल दुकानों से सटा हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश और गर्मियों के दिनों में होती है। एक तार टूटने की वजह से कई दुकानों की बत्ती गुल हो जाती है। पिछले साल गर्मी में एक दुकान के ऊपर गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। जैसे आईजीएल और अन्य विभागों की लाइनें अंडरग्राउंड हैं, वैसे ही बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बिजनेस प्लान टू में इस समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव शामिल किया गया है। जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अंडरग्राउंड केबल डालने की योजना पर काम चल रहा है।