फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   We will make Uttar Pradesh a developed state by 2047: Keshav Prasad Maurya

2047 तक उत्तर प्रदेश को बनाएंगे विकसित राज्य : केशव प्रसाद मौर्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
We will make Uttar Pradesh a developed state by 2047: Keshav Prasad Maurya
वसुंधरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2047 तक यूपी को एक विकसित राज्य बनाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद दिल्ली को सबसे बेहतर और सुरक्षित राजधानी बनाने का दावा भी किया। यह भाषण उप मुख्यमंत्री ने वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री यहां पार्क का नाम बदलने के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पार्क का नाम कॉलोनी के ही रहने वाले श्यामलाल यादव की बेटी श्रीति के नाम पर रखते हुए श्रीति वाटिका दिया। जिस बच्ची के नाम पर पार्क का नाम रखा गया है, उसका कुछ समय पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, जिला अधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, विनीत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक डबल इंजन की सरकार से विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन इसके लिए उत्तर प्रदेश को विकसित भी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राजधानी को केवल कूड़े में बदलने का कार्य किया है। अब देश की राजधानी दिल्ली विश्व की सबसे अच्छी राजधानियों में होगी। देश व प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने धर्म से जोड़ते हुए प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के अमृत स्नान की भी बात कही ।

सार्वजनिक पार्क का नाम बदलने पर जताया विरोध
स्थानीय निवासी राहुल तिवारी ने बताया कि कॉलोनी के लोग सार्वजनिक का नाम किसी एक बच्ची के नाम पर बदलने पर विरोध जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लगभग 400 परिवार ऐसे हैं। जो इस पार्क का नाम बदलने के खिलाफ हैं। उन्होंने कार्यक्रम में नहीं पहुंचकर और अपने घर के खिड़की दरबाजे बंद रखकर कार्यक्रम का भी विरोध किया है। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में याचिका दी हुई है। अब लोगों का कहना है कि कानूनी तरीके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed