फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waterlogging and risk of disease due to failure to clean the drain

Ghaziabad News: नाले की सफाई न होने से जलभराव, बीमारियों का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and risk of disease due to failure to clean the drain
वैशाली। सेक्टर-एक स्थित तिरुपति कॉम्प्लेक्स के पास बड़े नाले की सफाई और रखरखाव न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि नाले की सफाई का काम करीब एक महीने से अधूरा है। सफाई का काम अधूरा होने से नाले में काफी समय से जमा मलबे के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भी बाधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर आयुक्त और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से नाले की मशीनीकृत सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नाले में भारी मात्रा में कचरा और मलबा जमा होने से पानी की निकासी बाधित है। बदबूदार और दूषित पानी सड़कों पर फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, मामले पर जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। जल्द ही नाले की सफाई के काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed