फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water supply fails to reach Vaishali Sector-3; 10,000 residents inconvenienced.

Ghaziabad News: वैशाली सेक्टर-3 में नहीं पहुंचा पानी दस हजार लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Water supply fails to reach Vaishali Sector-3; 10,000 residents inconvenienced.
वैशाली। भीषण गर्मी के दौरान भी लोगों को गंगाजल नहीं मिल पा रहा। सेक्टर-3 में मंगलवार शाम से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई, इससे दस हजार से अधिक लोग परेशान हुए। बीते 72 घंटे में लोगों ने पानी पर करीब दो सौ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। वहीं, दूसरी ओर जलकल विभाग का दावा है कि पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर तीन में 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। यहां गंगाजल की आपूर्ति स्थानीय पार्क में बने ओवरहेड टैंक से की जाती है। कई बार ओवर हेड टैंक में गंगाजल कम पड़ जाता है तो नलकूप चलाकर लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय निवासी रश्मि ने बताया कि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह में नलों में पानी नहीं आया। इस कारण ओवरहेड टैंक नहीं भर पाया और आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आपूर्ति करने वाली टंकियों को भरने के लिए लगाए गए नलकूप लंबे समय से खराब है। इस कारण भूजल भी आपूर्ति भी नहीं हुई। वहीं, स्थानीय निवासी उपेंद्र नारायण ने बताया की मंगलवार को करीब पांच मिनट के लिए गंदे पानी की आपूर्ति हुई थी। इसके बाद से आपूर्ति बंद है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की समस्या करीब एक माह से बनी हुई है। आपूर्ति के समय पहले 10 मिनट गंदा पानी आता है। इसके बाद साफ पानी आना शुरू होता है। वहीं, जलकल विभाग महाप्रबंधक केपी आनंद का दावा है कि पानी की आपूर्ति नियमित तौर पर की जा रही है, कहीं कोई समस्या आई हो तो उसको दूर कराया जाएगा। नलकूप का इस्तेमाल करने पर पानी का टीडीएस अधिक होता है, ऐसे में नलकूप का प्रयोग न के बराबर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed