फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water samples failed at 81 places in October and 28 places in November.

Ghaziabad News: अक्तूबर में 81 व नवंबर में 28 स्थानों पर पानी के नमूने फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Water samples failed at 81 places in October and 28 places in November.
गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग की जांच में नवंबर महीने के 15 दिन में 28 स्थानों पर पानी के नमूने फेल हुए हैं, जबकि अक्तूबर महीने में 81 स्थानों का पानी के नमूने फेल पाए गए थे। कहीं पानी में गंदगी मिली तो कहीं पर टोटल डिजाल्व साॅलिड्स (टीडीएस) की मात्रा आठ सौ से एक हजार के बीच पाई गई। जिन स्थानों के पानी के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें कई महंगी हाउसिंग सोसायटियां भी शामिल हैं। वायु और जल प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं। सितंबर महीने में 54 स्थानों पर पानी के सैंपल फेल हुए थे। शहरी क्षेत्र में पानी के प्लांटों लिए गए पेयजल के सबसे ज्यादा सैंपल फेल हो रहे हैं। अब हाउसिंग सोसायटियों में भी सप्लाई होने वाला पानी पीने योग्य नहीं मिल रहा है। बीते दिनों राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि हाउसिंग सोसायटी में 50 से ज्यादा पेयजल के सैंपल जांच में फेल हुए थे। इसके अलावा वैशाली सेक्टर एक की हाउसिंग सोसायटी में भी पानी पीने योग्य नहीं पाया गया था। दोनों ही सोसायटी में सप्लाई होने वाले पानी के टैंकों में गंदगी मिली थी। क्लोरिनेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


टीडीएस भी ज्यादा

एपिडमोलॉजिस्ट डॉ. शिवि अग्रवाल ने बताया कि पीने वाले पानी में 150 से 200 तक टीडीएस होना चाहिए, लेकिन अधिकांश सैंपलों में टीडीएस की मात्रा 500 से 1000 तक मिल रही है। वाटर प्लांट से सप्लाई होने वाले पानी में भी टीडीएस की मात्रा मानक से अधिक मिल रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक अधिक टीडीएस वाला पानी पीने से कई तरह के गंभीर रोग होते हैं। इनमें सबसे गंभीर दिल की बीमारी हो सकती है। इसके अलावा गुर्दे और पिताशय की थैली में पथरी, आंत, लिवर व गुर्दे में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


प्रशासन से कार्रवाई का किया अनुरोध
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिन हाउसिंग सोसायटियों के पानी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। अब सभी सोसायटियों में पानी सप्लाई की जांच कराई जाएगी। जिन स्थानों पर पानी के सैंपल जांच में फेल हो चुके हैं। उन्हें भी नोटिस जारी करने के साथ प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थानों के नमूने हुए फेल

अर्पित वाटर प्लांट, लाजपत नगर
लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम्स, बंसतपुर सैंतली
नीलपदम कुंज, वैशाली सेक्टर-1

रूपाली कंफेक्शनरी इंडिया प्रा.लि. साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र

पंचशील वैलिंग्टन बुलंद हाइट्स, क्रॉसिंग रिपब्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed