{"_id":"595274dc4f1c1bf9468b47ca","slug":"watching-gst-movies-will-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में फिल्म देखना हो जाएगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में फिल्म देखना हो जाएगा महंगा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
GST
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद फिल्म देखना महंगा हो जाएगा। जीएसटी में मनोरंजन कर 25 से बढ़कर 28 प्रतिशत होने जा रहा है, जबकि केबल टीवी सस्ता हो जाएगा। डीटीएच और केबल टीवी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है।
विज्ञापन
मनोरंजन कर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जीएसटी लगने के बाद सभी प्रकार के टैक्स खत्म हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने नया टैक्स स्लैब बनाया है। प्रदेश में फिल्म देखने के लिए लोगों को 28 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही केबल टीवी और डीटीएच पर 25 प्रतिशत लिया जा रहा टैक्स जीएसटी के तहत 18 प्रतिशत के स्लैब मेें आ जाएगा। लोगों को पहले के मुकाबले सात प्रतिशत टैक्स कम देना होगा।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जीएसटी की ट्रेनिंग हो चुकी है। सारा काम कंप्यूटरीकृत हो जाएगा, इसके साथ ही मनोरंजन कर अधिकारी को अब जीएसटी अफसर कहा जाएगा।