फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   War of words intensifies... Mayor says the Prime Minister was abused; Satendra Thakur says no one has the right to slap.

Ghaziabad News: जुबानी जंग तेज... महापौर बोलीं- प्रधानमंत्री को गाली दी, सतेंद्र ठाकुर बोले- थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
War of words intensifies... Mayor says the Prime Minister was abused; Satendra Thakur says no one has the right to slap.
विरोध करते पार्षद को फटकारती महापौर सुनीता दयाल। फाइल फोटो
गाजियाबाद। अकबरपुर-बहरामपुर में विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान हुए विवाद के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। महापौर सुनीता दयाल, बहरामपुर की पार्षद रितु चौधरी और विरोध करने वाले सतेंद्र ठाकुर ने अलग-अलग वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपना पक्ष रखा जा रहा है।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि सतेंद्र ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाने के कार्यक्रम को लेकर उन्हें गाली दी। उन्होंने सतेंद्र ठाकुर की ओर से फेसबुक पर डाले गए वीडियो को भी अपने वीडियो में शामिल करते हुए कहा कि यह जनता का विरोध नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विरोध था।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद रितु चौधरी ने सतेंद्र ठाकुर के समर्थन में वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि महापौर ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सतेंद्र ठाकुर उनके मामा हैं और उन्होंने ही उन्हें चुनाव लड़ाया था। सतेंद्र ठाकुर ने भी वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि महापौर ने उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही। उनका कहना था कि सार्वजनिक रूप से उन्हें थप्पड़ मारने का महापौर को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था उन्होंने ही कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से समर्थकों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर अपने-अपने पक्ष की सफाई दी जा रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
---
महापौर बोलीं- भ्रम फैला रहे सतेंद्र ठाकुर
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि सतेंद्र ठाकुर पार्षद नहीं हैं, लेकिन खुद को पार्षद बताकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। पार्षद रितु चौधरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कोई गाली दे, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसी बात पर उन्होंने सतेंद्र ठाकुर की बात पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना है कि यह विरोध जनता का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत था।
---
सतेंद्र बोले- आहत होकर किया विरोध
सतेंद्र ठाकुर ने कहा कि रितु चौधरी उनकी पुत्रवधू हैं और यह पारिवारिक रिश्ता है। वह 30 साल से भाजपा में हैं और खुद भाजपा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके अनुसार, रितु को उन्होंने ही चुनाव लड़ाया था और लोगों ने उनके कहने पर उन्हें वोट दिया। सतेंद्र ठाकुर का आरोप है कि महापौर ने उन्हें सपा का गुंडा बताया, जिससे आहत होकर उन्होंने विरोध किया। उनका कहना है कि उनका किसी तरह का गलत व्यवहार या मंशा नहीं थी।

यह है मामला
महापौर सुनीता दयाल शनिवार को बहरामपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंची थीं। इस दौरान विरोध से संबंधित दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग महापौर और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। महापौर के काफिले के पीछे भी कुछ लोगों के नारे लगाने का वीडियो सामने आया है। महापौर के अनुसार, उद्घाटन के बाद सतेंद्र ठाकुर ने विरोध किया। वहीं, सतेंद्र ठाकुर का कहना है कि विरोध के कारण उद्घाटन कार्यक्रम ही नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed