फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wanted accused injured in encounter with police illegal pistol and cartridges recovered from his possession in

गाजियाबाद: पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूत बरामद

Tue, 19 Aug 2025 08:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 08:06 AM IST
सार

गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक स्कूटी बरामद की गई।

विज्ञापन
Wanted accused injured in encounter with police illegal pistol and cartridges recovered from his possession in
मुठभेड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक स्कूटी बरामद की गई।

विज्ञापन


दरअसल मसूरी पुलिस टीम जेल नाहल रोड पर मसूरी झील कट के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति नाहल झील की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उसने स्कूटी न रोकने की जगह पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।  
विज्ञापन


नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू उर्फ श्याम पुत्र सरनाम निवासी न्यू विकास नगर लोनी  बताया। अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी थाना मसूरी से वांछित चल रहा था। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का नाम छोटू उर्फ श्याम पुत्र सरनाम मूल निवासी आजाद नगर भरतपुर राजस्थान हाल पता न्यू विकास नगर लोनी थाना लोनी गाजियाबाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed