Ghaziabad: रुपये लेकर भी नहीं दिया फ्लैट, मां-पत्नी के अकाउंट में कराए ट्रांसफर; आरोपी हुआ गिरफ्तार
गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने 39.75 लाख की ठगी के मामले में वीवीआईपी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार कर लिया है। कविनगर थाने की पुलिस को यह जांच दो माह पहले ही मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लैट बेचने के नाम पर खरीदार आकाश जैन से 39.75 लाख रुपये की ठगी करने वाले वीवीआईपी ग्रुप के वाईस प्रेसीडेंट नितिन गर्ग को कविनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस मामले में नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया था, उसमें उसके पक्ष में नंदग्राम थाने की पुलिस दो बार एफआईआर भी लगा चुकी थी। कविनगर थाने की पुलिस को यह जांच दो माह पहले ही मिली थी।
आरोपी की मां और पत्नी के बैंक में डाले पैसे
इस मामले में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कविनगर निवासी आकाश जैन ने सितंबर 2022 में नंदग्राम थाने में वीवीआईपी ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट नितिन गर्ग, उसकी पत्नी हिमानी गर्ग, मां ममता रानी के खिलाफ 39.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की जांच नंदग्राम पुलिस ने की, जहां विवेचक को नितिन गर्ग ने कुछ रसीद और अन्य प्रपत्र दिए, जिससे यह साबित नहीं हो पा रहा था कि वादी से किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी हुई है। वादी की बार बार शिकायत पर डीसीपी ने इसकी जांच दो माह पहले कविनगर थाने की पुलिस को मिली थी। यहां विवेचक ने उन प्रपत्रों की जांच कराई तो वह फर्जी पाए गए। आकाश ने 20 लाख रुपये नितिन की पत्नी हिमानी के खाते और 19.75 लाख रुपये मां ममता के खाते में ट्रांसफर कराए थे।
नहीं की रजिस्ट्री, दे दी थी चाभी
तय धनराशि ट्रांसफर होने के बाद जब आकाश ने फ्लैट की रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी ने उसको एक फ्लैट की चाभी दे दी। इसी बीच कोराना काल आया तो आरोपी ने कहा कि रजिस्ट्री कोरोना काल के बाद हो जाएगी। कहने लगा कि उसको अकेला रहने के लिए कुछ दिन को फ्लैट चाहिए। विश्वास में लेकर आरोपी ने दोबारा उनसे चाभी ले ली। कोरोना काल भी बीत गया और आरोपी ने फिर फ्लैट की चाभी भी उनको नहीं लौटाई। आरोपी ने उनसे बात नहीं की। मजबूरी में उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।