फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   vivahita par car chadhakar marne ka prayas

विवाहिता पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
vivahita par car chadhakar marne ka prayas
- पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज ------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर कार चढ़ा कर मारने का प्रयास किया। असफल होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।......... इंदिरापुरम निवासी वंदना सिंह की शादी 10 जुलाई वर्ष 2019 को विजयनगर सेक्टर-9 में रहने वाले सतेंद्र के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले वंदना पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किए जाने लगा। इस बीच उसे घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। असफल होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि काफी दिन माता-पिता के घर रहने के बाद वंदना एक बार फिर ससुराल पहुंची तो वहां पर फिर उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता ने पति सतेंद्र समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed