{"_id":"64b19ddae889311027048055","slug":"viral-and-vomiting-diarrhea-increased-in-children-due-to-rain-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-154100-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बरसात से बच्चों में बढ़ा वायरल और उल्टी-दस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बरसात से बच्चों में बढ़ा वायरल और उल्टी-दस्त
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बरसात और नमी होने से बच्चों में बुखार और उल्टी-दस्त की परेशानी बढ़ गई है। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले 200 से 250 बच्चों में से 70 फीसदी बुखार और उल्टी-दस्त से ग्रसित हैं। इनमें से 20 फीसदी बच्चों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। इस समय अस्पताल में 28 बच्चे भर्ती हैं।
शुक्रवार को अस्पताल में एक्स-रे मशीन फिर से खराब हो गई है। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को सोमवार का समय दिया गया है। बताया गया कि मशीन में लगे यूपीएस में दिक्कत होने से मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, इस कारण से मरीजों की एक्स-रे करने में परेशानी हो रही है। यूपीएस को सही करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।
रास्ते बंद होने और अस्पताल में कांवड़िया रुकने से बढ़ी परेशानी
कांवड़ यात्रा से रास्ते बंद होने से मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में परेशानी हो रही है, इस कारण से जिला एमएमजी और महिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या आधी हो गई है। इसके साथ ही अस्पताल में कांवड़ियों के ठहरने से ओपीडी और दवा वितरण प्रभावित हुआ है। सोमवार से ही एमएमजी अस्पताल का एक गेट बैरीकेडिंग करके बंद कर दिया गया। अस्पताल के बरामदे में कांवड़ियों का जमावड़ा हो गया है। अस्पताल में कांवड़ियों के ठहरने से ओपीडी लगभग बंद हो गई है। जो मरीज किसी तरह ओपीडी में डॉक्टर को दिखा रहे हैं, उन्हें दवा लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दवा काउंटर के पास में ही कांवड़ियों ने डेरा डाल रखा है। इससे दवाई लेने पहुंचने वाले मरीजों में डर बना रहता है कि कांवड़ियों या कांवड़ से छू गए तो हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि कांवड़ के चलते अस्पताल में ओपीडी 50 फीसदी हो गई है। वहीं मरीज आ रहे हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब है। कांवड़ मेले से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को दवाएं मिल सकें।