{"_id":"679932434366e330490b8b76","slug":"villagers-caught-the-person-who-stole-from-three-shops-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-821-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन दुकानों में चोरी करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन दुकानों में चोरी करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
साहिबाबाद। तीन दुकानों से नकदी, सिलिंडर और सबमर्सिबल चोरी करने वाले कड़कड़ मॉडल निवासी संगीत को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मंगल बाजार में दुकान लगाने वाले मोहन राघव निवासी कड़कड़ मॉडल ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहन राघव ने बताया कि उनकी दुकान से सबमर्सिबल, पड़ोस में स्थित हरीश राघव के होटल से तीन सिलिंडर और हार्डवेयर दुकान से नकदी चोरी हुई थी। दुकानदारों ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब चोरी करने वाला उन्हीं के गांव का रहने वाला संगीत नाम का युवक निकला। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है।
आरोपी ने पांच से छह अन्य चोरियों की बात भी स्वीकारी है। यह भी पता चला है कि वह वर्ष 2017 से चोरी कर रहा था। 2017 में इंदिरापुरम पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।