फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vighnaharta installed in temples and houses

Ghaziabad News: मंदिरों और घरों में स्थापित हुए विघ्नहर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vighnaharta installed in temples and houses
विराजमान हुए गणपति बप्पा..... कविनगर स्थित आपका भवन में श्री गणेश महोत्सव समिति ने गणेश चतुर्थी
गाजियाबाद। शहर के विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक मंडप और सोसायटियों में विघ्नहर्ता गणपति की स्थापना धूमधाम से हुई। बुधवार सुबह सभी स्थानों पर मूर्ति स्थापना हुई। कहीं दो दिवसीय तो कहीं 11 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दूधेश्वरनाथ मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में मूर्ति स्थापना हुई। श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा कविनगर आपका भवन में सुबह 10 बजे मूर्ति स्थापना हुई। इसके अलावा पटेल नगर स्थित गणेश मंदिर, कविनगर, राजनगर, नेहरूनगर आदि के मंदिरों में गणपति महोत्सव आयोजित हुआ। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग्स, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर की सोसायटियों में घर-घर में लोगों ने गणपति की स्थापना की गई। वीवीआईपी सोसायटी स्थित मंदिर में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय और राजेश वर्मा के निवास स्थान पर गणपति की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई।
विज्ञापन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुआ लड्डू महोत्सव

दूधेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय गणपति लड्डू महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के द्वारा मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी सहित वेद विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा मूर्ति की स्थापना हुई। महंत नारायण गिरि ने पूजा-अर्चना की। महंत नारायण गिरि ने बताया कि 1100 लड्डुओं का भोग लगेगा। मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि 29 अगस्त तक पूजन होगा। उसके बाद मुरादनगर में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

कविनगर में श्री गणेश महोत्सव समिति ने शुरू किया पूजन

श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा कविनगर ई-ब्लॉक स्थित आपका भवन में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह मूर्ति की स्थापना हुई। इसके बाद शाम को पूजन और भजन संध्या का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष एसएन अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन का विशेष ध्यान दिया गया। इसमें रोजाना शाम को झांकियों के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा
संजयनगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर से गणपति स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई। परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि ढोल-नगाड़ों के साथ घर पर मूर्ति की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि ईको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति स्थापित की गई है जिनका विसर्जन भी घर पर तालाब बनाकर किया जाएगा। इस दौरान बीके शर्मा हनुमान, इंद्रेश तिवारी, शालिनी अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article