फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vidit and Yuti won medals in shooting

Ghaziabad News: निशानेबाजी में विदित और युति ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vidit and Yuti won medals in shooting
साहिबाबाद। नोएडा स्थित बिल्ला बोंग इंटरनेशनल स्कूल में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के दो खिलाड़ियों ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में नोएडा एवं गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों से 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सबके बीच रामप्रस्थ स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा युति एवं सेंट टेरेसा स्कूल के विदित ने निशाना साध कर अलग-अलग उम्र वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कोच वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युति शर्मा ने 12 वर्ष आयु में 172/200 से पहला स्थान प्राप्त किया। बिल्ला बोंग इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ने युति को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल चेयरमैन सत्य प्रकाश, मैनेजर आनंद प्रकाश, प्रधानाचार्य डॉ. पी कुमार और माता प्रीति शर्मा ने युति को जीत की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना। वहीं शक्तिखंड दो स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की विदित वासवान ने इसी प्रतियोगिता के 13 वर्षयी आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। विदित ने 200 में 180 प्वाइंट हासिल कर इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। सेंट टेरेसा विद्यालय के डायरेक्टर राजा रमन खन्ना व विजय कुमार गुलाटी ने विदित को बंधाई दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। वहीं प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव ने भी विदित का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed