{"_id":"64403868246f68d8c40e40c4","slug":"video-of-youth-waving-sword-while-standing-on-vehicle-in-rally-goes-viral-one-arrested-ghaziabad-news-c-30-1-83928-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रैली में वाहन पर खड़े होकर तलवार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रैली में वाहन पर खड़े होकर तलवार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। पिछले सप्ताह शहर में निकाली गई एक रैली के दौरान युवकों द्वारा वाहन पर खड़े होकर तलवार लहराने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अन्य युवक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
एसीपी ने रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच में सामने आया कि वीडियो गत 14 अप्रैल को निकाली रैली के दौरान बनाया गया था। दोनों युवकों की पहचान होने के बाद कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की ओर से प्रिंस जड़वाल तथा विपिन पुत्र डालचंद निवासी सीकरी खुर्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी प्रिंस जड़वाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तलवार बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि फरार विपिन की तलाश में दबिश दी जा रही है।