फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of truck loaded with government ration goes viral

Ghaziabad News: सरकारी राशन से लदे ट्रक का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Video of truck loaded with government ration goes viral
छतारी क्षेत्र में पिकअप गाड़ी में लदे सरकरी रासन के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। स्रोत : वीडियो
छतारी। क्षेत्र में सोमवार रात को कॉलेज से निकलते हुए सरकारी राशन से लदे ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग राशन चोरी संबंधित टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गांधी इंटर कॉलेज से गेहूं और चावल के कट्टे ट्रक में भरकर बाहर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चों के लिए आया सरकारी राशन काॅलेज परिसर से बाहर भेजा गया। छतारी कस्बा निवासी संजय का कहना है कि सरकार की ओर से जो राशन छात्र छात्राओं के लिए आता है। वहीं राशन जिम्मेदार लोग चोरी कर बाजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने स्कूल प्रशासन की मिलीभगत से राशन को कालाबाजारियों के गोदामों में उतारने का आरोप लगाया है। काॅलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि विद्यालय का गर्मियों का अवकाश है। कॉलेज में रखा राशन खराब हो जाएगा। इसलिए यह राशन छतारी में राशन डीलर के पास भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतारी में राशन डीलर समद खां ने बताया कि मेरे पास गांधी इंटर कालेज का कोई राशन प्राप्त नहीं हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed