फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of policeman slapping youth in Paanth Bazaar goes viral

Video: पैंठ बाजार में युवक को थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पास खड़े देखते रहे दरोगा

Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे माय सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माय सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Feb 2025 11:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 29 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड का है। इसमें दिखने वाली जगह वह है जहां साप्ताहिक बाजार लगती है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पैंठ बाजार को हटवाते समय युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Video of policeman slapping youth in Paanth Bazaar goes viral
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साप्ताहिक बाजार में पुलिसकर्मी के युवक को थप्पड़ मारकर भगाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो देर रात तक तेजी फैला तब अधिकारियों तक बात पहुंची। पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ जड़ रहा था वहीं, कुछ ही दूरी पर खड़े दरोगा व अन्य पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे। वहीं खड़े दुकानदारों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 29 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड का है। इसमें दिखने वाली जगह वह है जहां साप्ताहिक बाजार लगती है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पैंठ बाजार को हटवाते समय युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो में ही एक दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर महिला जिसने वीडियो रिकॉर्ड किया वह युवक को पीटने की वजह पूछती हुई भी सुनाई दे रही है, लेकिन पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर इसका कुछ असर नहीं पड़ा। 29 सेकेंड के इस वीडियो में जहां एक तरफ युवक को थप्पड़ जड़ने का दृश्य दिखाई दिया वहीं एक पुलिसकर्मी के लाठी फटकारने की फुटेज भी सामने आई है। एक्स पर इस वीडियो को सुयश कुमार मिश्रा नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। साथ ही डीसीपी ट्रांस हिंडन को भी टैग किया गया है। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed