{"_id":"652452d7d0ce40c4ea08d036","slug":"video-of-cutting-scrap-by-laying-national-flag-goes-viral-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1005-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर स्क्रैप काटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर स्क्रैप काटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बिछाकर स्क्रैप काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को वायरल हुए वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बिछाकर उस पर स्क्रैप काटता नजर आया। एक यूजर ने वीडियो पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारियों को टैग कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीडियो संज्ञान में आने पर उपनिरीक्षक नीरज कुमार की ओर से मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि जांच में मामला सौंदा मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान का निकला। राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर एल्फेज निवासी मलिक नगर कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।